फिर इस अंदाज़ से बहार आई
के हुये मेहर-ओ-माह तमाशाई
देखो ऐ सकिनान-ए-खित्ता-ए-ख़ाक
इस को कहते हैं आलम-आराई
के ज़मीं हो गई है सर ता सर
रूकश-ए-सतहे चर्ख़े मिनाई
सब्ज़े को जब कहीं जगह न मिली
बन गया रू-ए-आब पर काई
सब्ज़-ओ-गुल के देखने के लिये
चश्म-ए-नर्गिस को दी है बिनाई
है हवा में शराब की तासीर
बदानोशी है बाद पैमाई
क्यूँ न दुनिया को हो ख़ुशी "ग़ालिब"
शाह-ए-दीदार ने शिफ़ा पाई
Friday, February 15, 2008
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



2 comments:
पहली बार आपके ब्लॉग पर आया। बहुत शानदार काम कर रहे हैं आप। साधुवाद
I was searching something related to OSHO and reached at your blogs. You have great blogs. Thank you for maintaining such beautiful blogs.
Post a Comment